चार राज्यों में जीत से भाजपा में चहुंओर खुशी व जश्न का माहौल है। इन नतीजों ने पार्टी के नेताओं व कार्यकर्ताओं में नया उत्साह घोल दिया है। होली के पूर्व पार्टी नेता गुलाल से रंगे जा रहे हैं। इसी खुशी का प्रदर्शन झारखंड विधानसभा में भी दिखाई दिया। भाजपा विधायक आज भगवा वस्त्रों में विधानसभा पहुंचे।
विज्ञापन
भाजपा को यूपी, उत्तराखंड, गोवा व मणिपुर में शानदार कामयाबी मिली है। इससे शीर्ष नेताओं से लेकर आम पार्टी कार्यकर्ता का भी मनोबल चौगुना हो गया है। पांच राज्यों के विधानसभा चुनाव में सिर्फ पंजाब में पार्टी को कामयाबी नहीं मिली है।