फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

झारखंड: सरकार गिराने की साजिश पर भाजपा का हेमंत सोरेन पर निशाना, मरांडी बोले- सीएम एसआईटी गठित क्यों नहीं करते

Sun, 25 Jul 2021 08:42 AM IST
प्रशांत कुमार न्यूज डेस्क, अमर उजाला, रांची

सार

झारखंड में हेमेंत सोरेन की सरकार गिराने की अटकलों को लेकर सियासत तेज होती जा रही है। भाजपा ने हेमेंत सोरेन पर निशाना साधते हुए तीन लोगों की रिहाई करने की मांग की है। 
विज्ञापन
बाबूलाल मरांडी, भाजपा नेता - फोटो : ANI
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

झारखंड में हेमंत सोरेन के नेतृत्व वाली सरकार गिराने की कथित रूप से साजिश रचे जाने वाले मामले को लेकर सियासी पारा गर्म होता जा रहा है। विपक्षी दल भाजपा इस मामले को लेकर मुखर है। तीन लोगों की गिरफ्तारी पर भाजपा ने सरकार पर निशाना साधा है। झारखंड के पूर्व मुख्यमंत्री और भाजपा के वरिष्ठ नेता बाबूलाल मरांडी ने कहा कि सरकार गिरफ्तार किए गए लोगों को जल्द से जल्द रिहा करे और मामले की जांच के लिए एसआईटी गठित करें। 

विज्ञापन


 

गौरतलब है कि शनिवार को झारखंड पुलिस ने हेमंत सोरेन सरकार गिराने की कथित तौर पर साजिश रचे जाने का खुलासा किया है। राजधानी रांची की बड़ी होटलों पर छापा मारकर तीन लोगों को गिरफ्तार किया गया है। होटलों से भारी मात्रा में नकदी भी बरामद होने का दावा किया गया है। 

आरोपियों ने सरकार के खिलाफ साजिश रचना कबूला
फिलहाल पुलिस आरोपियों से पूछताछ कर रही है। पुलिस का दावा है कि राज्य के विधायकों की खरीद-फरोख्त कर सरकार गिराने की साजिश रची जा रही थी। पुलिस के मुताबिक, 22 जुलाई को बेरमो विधायक ने कोतवाली थाने में शिकायत दर्ज कराई थी कि सरकार को अस्थिर करने का प्रयास किया जा रहा है। इसके बाद जांच और छापेमारी की गई। इस दौरान तीन लोगों को गिरफ्तार किया गया है, जिन्होंने सरकार के खिलाफ साजिश करना कबूल किया और कुछ राजनीतिक व्यक्तियों के संपर्क में रहने की बात स्वीकार की।
विज्ञापन
विज्ञापन

 

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें