फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jharkhand: बाइक सवार बंदूकधारियों ने एनटीपीसी से जुड़े खनन अधिकारी पर बोला हमला, गोली मारकर की हत्या

Tue, 09 May 2023 08:13 PM IST
अभिषेक दीक्षित पीटीआई, हजारीबाग

सार

हजारीबाग के पुलिस अधीक्षक मनोज रतन चोथे ने बताया कि हमले में उनका अंगरक्षक भी घायल हो गया। कुमार और उनके अंगरक्षक को एक निजी अस्पताल में लाया गया, जहां  कुमार को मृत घोषित कर दिया गया। उन्हें दो गोलियां लगी थीं।
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : सोशल मीडिया
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

झारखंड के हजारीबाग जिले में बिजली इकाई एनटीपीसी से जुड़ी एक खनन डेवलपर सह संचालक (एमडीओ) फर्म के एक वरिष्ठ अधिकारी पर कुछ लोगों ने हमला कर दिया। उन पर गोलियां बरसाई गईं। इस दौरान उनकी मौत हो गई। जानकारी के मुताबिक, बाइक सवार दो बंदूकधारियों ने एमडीओ के सीनियर वाइस प्रेसिडेंट शरद कुमार पर बड़कागांव फॉरेस्ट गेस्ट हाउस के पास उस वक्त फायरिंग कर दी, जब वह एक एसयूवी से साइट ऑफिस जा रहे थे।

विज्ञापन


हजारीबाग के पुलिस अधीक्षक मनोज रतन चोथे ने बताया कि हमले में उनका अंगरक्षक भी घायल हो गया। कुमार और उनके अंगरक्षक को एक निजी अस्पताल में लाया गया, जहां  कुमार को मृत घोषित कर दिया गया। उन्हें दो गोलियां लगी थीं। एक उनके सीने में और दूसरी उनके पेट में। शव को पोस्टमॉर्टम के लिए रांची के अस्पताल भेज दिया गया है। अंगरक्षक की कमर में चोटें आई हैं।

एसपी ने बताया कि  बदमाश नकाबपोश थे और शार्पशूटर लग रहे थे। हत्या का मकसद अभी तक स्पष्ट नहीं है, हालांकि हमला योजनाबद्ध तरीके से किया गया। बड़कागांव थाने में मामला दर्ज कर लिया गया है। आसपास के सभी थानों को अलर्ट कर दिया गया है। 
विज्ञापन


एनटीपीसी के एक अधिकारी ने बताया कि इस घटना का बेल्ट में कोयले के उत्पादन पर प्रभाव पड़ेगा, क्योंकि क्षेत्र में तनाव और दहशत व्याप्त है। यह ऐसे समय में हुआ है जब एनटीपीसी ने बिजली संयंत्रों की कोयले की जरूरतों को पूरा करने के लिए चालू वित्त वर्ष में 34 अरब टन कोयले का उत्पादन करने का लक्ष्य रखा है। एमडीओ को एनटीपीसी ने चट्टी बरियातू कोयला खदान में लगाया था।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें