फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bihar Election 2025: सीट शेयरिंग पर झामुमो और राजद में बनी सहमति, जल्द होगी आधिकारिक घोषणा

Tue, 07 Oct 2025 07:54 PM IST
शबाहत हुसैन न्यूज डेस्क, अमर उजाला, रांची

सार

Jharkhand: इंडिया गठबंधन की अगली बैठक में झामुमो की सीटों को औपचारिक रूप से स्वीकृति दी जाएगी। माना जा रहा है कि एक या दो दिनों में सीट बंटवारे की आधिकारिक घोषणा कर दी जाएगी।  
विज्ञापन
सीट शेयरिंग पर झामुमो और राजद में बनी सहमति - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

बिहार विधानसभा चुनाव को लेकर इंडिया गठबंधन के भीतर सीट बंटवारे पर मंथन तेज हो गया है। इसी क्रम में झारखंड मुक्ति मोर्चा (झामुमो) और राष्ट्रीय जनता दल (राजद) के बीच सोमवार को पटना में हुई अहम बैठक में सीट शेयरिंग को लेकर सहमति बन गई है।

विज्ञापन


झामुमो की ओर से बिहार में 12 विधानसभा सीटों पर दावा किया गया है। सूत्रों के अनुसार, राजद नेतृत्व ने झामुमो के प्रस्ताव पर सकारात्मक रुख दिखाया है। हालांकि, सीटों की अंतिम संख्या पर अब तक आधिकारिक घोषणा नहीं की गई है। झामुमो की तरफ से मंत्री सुदिव्य कुमार सोरेन और झामुमो के केन्द्रीय महासचिव विनोद पाण्डेय बैठक में थे। 

इंडिया गठबंधन की अगली बैठक में झामुमो की सीटों को औपचारिक रूप से स्वीकृति दी जाएगी। माना जा रहा है कि एक या दो दिनों में सीट बंटवारे की आधिकारिक घोषणा कर दी जाएगी। झामुमो की नजर विशेषकर उन सीमावर्ती विधानसभा क्षेत्रों पर है, जो झारखंड की सीमा से सटे हैं और जहां पार्टी की जमीनी पकड़ व संगठन मजबूत है। झामुमो के केन्द्रीय प्रवक्ता मनोज पांडेय ने कहा कि पार्टी बिहार के 12 सीटों पर पूरी तैयारी के साथ उतरने जा रही है। उन्होंने कहा, “झारखंड के सीमावर्ती इलाकों में हमारी गहरी पकड़ है। जनता का समर्थन हमारे साथ है, इसलिए झामुमो मजबूती से मैदान में उतरेगा।
विज्ञापन


पढे़ं: 586 क्विंटल खाद्यान्न गबन मामले में पूर्व एजीएम सह पंचायत सेवक गिरफ्तार, ऐसे हुई कार्रवाई

वहीं प्रदेश कांग्रेस प्रवक्ता सोनाल शांति ने कहा कि इंडिया गठबंधन की जल्द ही बैठक होगी, जिसमें सीट शेयरिंग पर अंतिम निर्णय ले लिया जाएगा। उन्होंने कहा कि “झारखंड की तरह बिहार में भी हम सब मिलकर मजबूती से चुनाव लड़ेंगे और एनडीए को मात देंगे।
विज्ञापन


दूसरी ओर, भाजपा नेता प्रदीप सिन्हा ने तंज कसते हुए कहा कि इंडिया गठबंधन में सीट शेयरिंग को लेकर अंदरूनी मतभेद अभी भी बरकरार हैं। उन्होंने दावा किया कि “बिहार की जनता एनडीए के साथ है, मुख्यमंत्री नीतीश कुमार और प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में विकास का काम दिख रहा है। एनडीए की सरकार फिर से बनेगी।”

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें