फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jharkhand News: 586 क्विंटल खाद्यान्न गबन मामले में पूर्व एजीएम सह पंचायत सेवक गिरफ्तार, ऐसे हुई कार्रवाई

Tue, 07 Oct 2025 06:41 PM IST
शबाहत हुसैन न्यूज डेस्क, अमर उजाला, रांंची

सार

Jharkhand: उपायुक्त उत्कर्ष गुप्ता के निर्देश पर बरवाडीह के प्रभारी एमओ रामनाथ यादव ने इस मामले में प्राथमिकी दर्ज कराई थी। सर्वेश सिंह एक मार्च 2024 से 31 दिसंबर 2024 तक एजीएम पद पर कार्यरत थे।
विज्ञापन
लातेहार प्रखंड के पंचायत सेवक गिरफ्तार - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

झारखंड के लातेहार जिले में 586 क्विंटल खाद्यान्न गबन के मामले में बड़ी कार्रवाई की गई है। बरवाडीह प्रखंड के पूर्व एजीएम और वर्तमान में लातेहार प्रखंड के तरवाडीह पंचायत के पंचायत सेवक सर्वेश सिंह को बरवाडीह पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है।

पुलिस ने मंगलवार को लातेहार प्रखंड कार्यालय में छापेमारी कर सर्वेश सिंह को हिरासत में लिया। बरवाडीह थाना प्रभारी अनूप कुमार ने बताया कि सर्वेश सिंह के खिलाफ बरवाडीह थाना कांड संख्या 30/25, दिनांक 30 मई 2025 के तहत मामला दर्ज था। इसी सिलसिले में उनकी गिरफ्तारी की गई है।

उपायुक्त उत्कर्ष गुप्ता के निर्देश पर बरवाडीह के प्रभारी एमओ रामनाथ यादव ने इस मामले में प्राथमिकी दर्ज कराई थी। सर्वेश सिंह एक मार्च 2024 से 31 दिसंबर 2024 तक एजीएम पद पर कार्यरत थे। इसी अवधि में एमडीएम, पीटीजी मद समेत विभिन्न मदों में कुल 586 क्विंटल खाद्यान्न की हेराफेरी का आरोप है। यह अनाज गरीबों को वितरण के लिए आवंटित किया गया था।

विज्ञापन


पढे़ं: भाकपा-माले का ताकतवर प्रदर्शन, दीपंकर भट्टाचार्य ने MLA सत्यदेव राम का रिपोर्ट कार्ड किया जारी

गौरतलब है कि गबन के गंभीर मामले में प्राथमिकी दर्ज होने के बावजूद लातेहार बीडीओ मनोज तिवारी ने सर्वेश सिंह को दो पंचायतों की जिम्मेदारी सौंप दी थी, जिससे प्रशासनिक स्तर पर कई सवाल खड़े हो रहे हैं।

बता दें कि सर्वेश सिंह पहले भी विवादों में घिरे रहे हैं। परसही पंचायत में पंचायत सेवक के रूप में पदस्थापना के दौरान उन पर महिला लाभुकों से घूस में मंगलसूत्र मांगने का गंभीर आरोप लगा था। इस मामले में पंचायत की मुखिया अनीता देवी ने प्रखंड कार्यालय में ही उनकी सरेआम चप्पलों से पिटाई कर दी थी। यह घटना उस समय पूरे जिले में चर्चा का विषय बनी थी।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें