फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Money Laundering Case: पूजा सिंघल के चार्टर्ड अकाउंटेंट की जमानत अर्जी खारिज, जानें पूरा मामला

Tue, 21 Feb 2023 10:52 PM IST
अभिषेक दीक्षित पीटीआई, रांची
विज्ञापन
(सांकेतिक तस्वीर) - फोटो : सोशल मीडिया
विज्ञापन

झारखंड हाईकोर्ट ने मनी लॉन्ड्रिंग (धन शोधन) के एक मामले में भारतीय प्रशासनिक सेवा (आईएएस) की निलंबित अधिकारी पूजा सिंघल के चार्टर्ड अकाउंटेंट (सीए) सुमन कुमार सिंह की जमानत अर्जी खारिज कर दी। कोर्ट ने मंगलवार को यह फैसला सुनाया।

विज्ञापन


जस्टिस गौतम चौधरी ने 14 फरवरी को सुमन कुमार सिंह की जमानत अर्जी पर आदेश सुरक्षित रख लिया था। इसके बाद उन्होंने मंगलवार को जमानत अर्जी खारिज कर दी। प्रवर्तन निदेशालय ने सुमन कुमार सिंह के कार्यालय और घर से बरामद 19.31 करोड़ रुपये नकद राशि के साथ पिछले साल मई में उन्हें गिरफ्तार किया था। तब से वह न्यायिक हिरासत में हैं।

ईडी ने जब्त की थीं 36 करोड़ की नकदी
ईडी ने राज्य के खनन विभाग की पूर्व सचिव सिंघल पर धन शोधन का आरोप लगाया है और कहा है कि उनकी टीम ने धन शोधन की दो अलग-अलग जांचों के तहत कथित अवैध खनन से जुड़ी 36 करोड़ रुपये से अधिक की नकदी जब्त की है।
विज्ञापन


सिंघल के साथ चार्टर अकाउंटेंट पति भी हुआ था गिरफ्तार
2000 बैच की आईएएस अधिकारी के अलावा, उनके व्यवसायी पति, दंपति से जुड़े एक चार्टर्ड अकाउंटेंट और अन्य पर भी ईडी ने धन शोधन जांच के हिस्से के रूप में छापा मारा था। सिंघल की गिरफ्तारी के बाद राज्य सरकार ने उन्हें निलंबित कर दिया था। सिंघल और उनके चार्टर्ड अकाउंटेंट पति सुमन कुमार को भी एजेंसी ने गिरफ्तार किया था और उनके पास से कुल 19.76 करोड़ रुपये की नकदी जब्त की थी।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें