फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jharkhand: भाजपा-आजसू के बीच सीट बंटवारे पर बनी सहमति; जानें कौन कहां से लड़ेगा

Thu, 28 Mar 2024 05:51 PM IST
शिव शरण शुक्ला न्यूज डेस्क, अमर उजाला, रांची

सार

भाजपा महासचिव अरुण सिंह ने कहा कि बीजेपी ने आजसू के साथ पुराने और स्वाभाविक गठबंधन के तहत लोकसभा चुनाव में झारखंड के 13 लोकसभा संसदीय क्षेत्रों में बीजेपी और एक संसदीय क्षेत्र गिरिडीह में आजसू पार्टी के उम्मीदवार उतारने का फैसला किया है।
विज्ञापन
भाजपा के राष्ट्रीय महासचिव अरुण सिंह। - फोटो : एएनआई
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

देश में लोकसभा चुनाव के मद्देनजर सियासी सरगर्मियां तेज हैं। इसी बीच, झारखंड में भाजपा और आजसू के बीच सीटों पर सहमति बन गई है। भारतीय जनता पार्टी के महासचिव अरुण सिंह ने इस बारे में जानकारी दी है। 

विज्ञापन


उन्होंने एक्स पर पोस्ट कर बताया कि बीजेपी ने आजसू के साथ पुराने और स्वाभाविक गठबंधन के तहत लोकसभा चुनाव में झारखंड के 13 लोकसभा संसदीय क्षेत्रों में बीजेपी और एक संसदीय क्षेत्र गिरिडीह में आजसू पार्टी के उम्मीदवार उतारने का फैसला किया है।

अरुण सिंह ने लिखा, यह गठबंधन भारत के यशस्वी प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के संकल्प विकसित भारत, आत्मनिर्भर भारत, स्वावलंबी भारत, समर्थ भारत के संकल्प को मजबूत करेगा। उन्होंने अपनी पोस्ट में यह भी लिखा कि 4 जून को झारखंड के सभी 14 संसदीय क्षेत्रों में चुनाव में गठबंधन के उम्मीदवार 400 से ज्यादा सीटें जीतने का लक्ष्य हासिल करेंगे। 

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें