फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

झारखंड : खदान धंसने से दो लोगों की मौत, दो को बचाया गया, चार अभी भी लापता

Fri, 22 Jan 2021 02:53 PM IST
Tanuja Yadav न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कोडरमा
विज्ञापन
कोयला खदान (सांकेतिक तस्वीर) - फोटो : Social Media
विज्ञापन

झारखंड में कोडरमा के फुलवरिया इलाके में बृहस्पतिवार को एक खदान धंसने से वहां अभ्रक के टुकड़े चुन रहे आठ लोग दब गए, जिनमें से दो को बचा लिया गया, जबकि दो के शव शुक्रवार को बरामद किए गए। चार लोग अभी भी लापता हैं। पुलिस ने यह जानकारी दी।

विज्ञापन


कोडरमा के पुलिस अधीक्षक (एसपी) एहतेशाम वकारिब ने बताया कि दो लोगों को कल बचा लिया गया था और शुक्रवार को दो लोगों के शव बरामद किए गए। अन्य चार लोगों की अब भी तलाश जारी है। एसपी के अनुसर बृहस्पतिवार शाम अभ्रक के टुकड़े चुनने के दौरान कोडरमा जिला मुख्यालय से सटे फुलवरिया के पास खदान धंसने से आठ लोग उसमें दब गए।

उन्होंने बताया कि खदान धंसने के बाद स्थानीय ग्रामीणों ने दो लोगों को बाहर निकाल लिया था। बाहर निकाले गए राजेश सिंह घटवार और संजय सिंह घटवार की हालत गंभीर है, उनका स्थानीय अस्पताल में इलाज चल रहा है। उन्होंने बताया कि पुलिसकर्मी खदान में फंसे बाकी लोगों की तलाश कर रहे हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें