झारखंड के चतरा से रिश्ते को कलंकित करने वाली खबर आई है, जहां एक युवक ने अपनी ही चचेरी मौसी के साथ भागकर मंदिर में शादी रचा ली। दोनों ने शहर के हीरू नदी स्थित शिव मंदिर में शादी रचाई। लेकिन अब इस शादी के बाद युवक के पिता कुछ कह नहीं पा रहे हैं। दोनों के इस रिश्ते में बंधने के बाद स्थिति ऐसी हो गई कि बेटा और बाप एक दूसरे के साढ़ू बन गए हैं, क्योंकि लड़की युवक के पिता की रिश्ते में चचेरी साली है।
गांव के लोगों के अनुसार चतरा सदर थाना क्षेत्र के युवक का प्रेम प्रसंग अपनी ही चचेरी मौसी के साथ एक वर्ष से चल रहा था। इधर दोनों ने शुक्रवार को हीरू नदी स्थित शिव मंदिर में शादी रचा ली। इस शादी की सूचना मिलते ही गांव के लोगों ने हंगामा शुरू कर दिया।
लोगों के डर से पहुंचा थाना
लोगों के हंगामा मचाने के बाद दोनों भागकर किसी इलाके में छिप गए और किसी तरह रात बिताने के बाद दोनों ने सदर थाने पहुंचे और सुरक्षा की मांग की। दोनों के बालिग होने के कारण स्थानीय पुलिस ने दोनों के परिजनों को बुलाकर समझाया और पीआर बांड पर छोड़ दिया।
पुलिस ने दोनों के परिजनों के बीच करवाया समझौता
बताया जा रहा कि दोनों के परिजनों ने शादी को मानने से इनकार कर दिया। लेकिन दोनों प्रेमी-प्रेमिका अलग होने को तैयार नहीं हुए। ऐसे में पुलिस ने दोनों के परिजनों को बहुत समझा बुझाकर फिर से रिश्ते को मंजूरी दिलवा दी।