फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jharkhand: जादू टोने के शक में आदिवासी महिला के भतीजे ने की धारदार हथियार से हत्या, जांच में जुटी पुलिस

Wed, 06 Jul 2022 04:47 PM IST
निर्मल कांत न्यूज डेस्क, अमर उजाला, रांची

सार

पति ने पुलिस को बताया कि उसका भतीजा काला जादू करने का दावा करते हुए उसे धमकाता था। पुलिस ने बताया कि उसकी धारदार हथियारों से हत्या की गई है।
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : सोशल मीडिया
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

झारखंड के पश्चिमी सिंहभूम जिले में एक 45 वर्षीय आदिवासी महिला की कथित तौर पर उसके भतीजे ने जादू टोने के शक में हत्या कर दी। पुलिस ने बुधवार को यह जानकारी दी। 
विज्ञापन


जंगल में मशरूम लेने गईं, वापस नहीं लौटी महिला
उन्होंने बताया कि मांझारी थाना क्षेत्र के गंगिमुंडी जंगल में उसका शव मिला, जिसमें कई चोटें थीं। महिला के पति ने पुलिस को बताया कि वह रविवार को जंगल में मशरूम लेने गई थी लेकिन घर नहीं लौटी।

'काला जादू का दावा कर महिला को धमकाता था'
पति ने पुलिस को बताया कि उसका भतीजा काला जादू करने का दावा करते हुए उसे धमकाता था। पुलिस ने बताया कि उसकी धारदार हथियारों से हत्या की गई है।

पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया शव
उन्होंने बताया कि शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है और घटना के पीछे लोगों की तलाश की जा रही है।

जादू टोना के संदेह में हत्या राज्य में एक प्रमुख सामाजिक बुराई है। राष्ट्रीय अपराध रिकॉर्ड ब्यूरो (एनसीआरबी) के अनुसार, 2001 और 2020 के बीच कुल 590 लोग मारे गए, जिनमें ज्यादातर महिलाएं थीं।
विज्ञापन
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें