फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

झारखंड : साहेबगंज में ट्रेन से कटकर 4 लोगों की मौत

Tue, 08 Nov 2016 08:05 PM IST
टीम डिजीटल/ अमर उजाला /दिल्ली
विज्ञापन
- फोटो : social media
विज्ञापन
झारखंड के साहेबगंज में ट्रेन से कटकर चार लोगों की मौत हो गई। घटना यहां के मिर्जाचौकी थाना क्षेत्र स्थित करमटोला नामक जगह के पास हुई।  बताया जा रहा है कि ये चारों रेलवे की पटरी पर बैठे हुए थे, तभी ट्रेन आ गई।
विज्ञापन


घटनास्थल साहिबगंज से दस किमी दूर करमटोला के करीब रक्सी स्थान है। यहां बड़ी संख्या में लोग पूजा करने हर शनिवार और मंगलवार को आते हैं। घटना के बाद इलाके में चीख-पुकार मच गई।

मौके पर जीआरपी और लोकल पुलिस ने मृतकों की लाश को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भिजवाया। इसमें एक व्यक्ति घायल है, जिसका भागलपुर में इलाज चल रहा है। उसकी हालत नाजुक बताई जा रही है। मृतकों में एक बच्चा भी शामिल है। ये सभी लोग पटरी पर बैठकर घर जाने के लिए गाड़ी का इंतजार कर रहे थे, तभी ट्रेन की चपेट में आ गए।
विज्ञापन
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें