फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

झारखंड: लातेहार में 20 किग्रा वाले 25 टिफिन बम किए गए निष्क्रिय

Sun, 26 Dec 2021 12:29 AM IST
सुभाष कुमार न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लातेहार

सार

तलाशी अभियान के दौरान जंगल से प्लास्टिक की एक बोरी में 25 टिफिन एवं कैन बम मिले जिनका वजन लगभग 20 किलोग्राम था।
विज्ञापन
सांकेतिक फोटो - फोटो : ANI
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

झारखंड के लातेहार जिले में पुलिस ने मनिका थाना क्षेत्र के बरबैया कला गांव के पास जंगल में 25 टिफिन और कैन बम बरामद कर उन्हें निष्क्रिय कर दिया। इससे एक बड़ी घटना होते-होते टल गई। सूत्रों के मुताबिक, पुलिस अधीक्षक अंजनी अंजन को मिली गुप्त सूचना के आधार पर सुरक्षाबलों ने यह कार्रवाई की। उन्होंने कहा कि मौके पर बम निरोधक दस्ता बुलाकर सभी बरामद बम निष्क्रिय कर दिए गए। 

विज्ञापन


थाना प्रभारी शुभम कुमार ने कहा कि पुलिस अधीक्षक को गुप्त सूचना मिली थी कि बरवैया कला गांव के पास जेजेएमपी उग्रवादी संगठन के मनोहर ,गणेश उर्फ विकास, आजाद उर्फ कल्लू उर्फ मुकेश अपने आठ-दस दस्ता सदस्यों के साथ घूम रहे हैं। उन्होंने बताया कि इसी को लेकर छापेमारी टीम गठित कर पुलिस अभियान पर निकली और मौके पर तलाशी अभियान के दौरान जंगल से प्लास्टिक की एक बोरी में 25 टिफिन एवं कैन बम मिले जिनका वजन लगभग 20 किलोग्राम था। पुलिस ने कहा कि जेजेएमपी के उग्रवादी किसी बड़ी घटना को अंजाम देने और लेवी वसूलने के इरादे से इलाके में घूम रहे थे। मौके पर सीआरपीएफ 11 बटालियन के सहायक कमांडेंट चंद्रशेखर सिंह कुशवाहा भी मौजूद थे।

विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें