युवक को लाठी से हटाता कर्मी।
- फोटो : अमर उजाला
अधिसूचना के सार्वजनिक होते ही युवा आक्रोशित हो गए। सुबह करीब साढ़े आठ बजे लगभग 100 से 150 अभ्यर्थी बीएसएफ पलौड़ा मुख्यालय के मुख्य द्वार पर एकत्रित हुए। गुस्साए अभ्यर्थियों ने पलौड़ा-जम्मू मुख्य मार्ग को जाम कर दिया और प्रशासन के खिलाफ नारेबाजी करते हुए न्याय की मांग करने लगे। प्रदर्शन के चलते सड़क के दोनों ओर वाहनों की लंबी कतारें लग गईं और आम लोगों को भारी परेशानियों का सामना करना पड़ा।
सूचना मिलते ही डीएसपी ट्रैफिक और थाना दोमाना की पुलिस टीम मौके पर पहुंची। प्रदर्शनकारियों को समझाकर सड़क खाली कराने का प्रयास किया, लेकिन अभ्यर्थियों का गुस्सा शांत होने के बजाय और भड़क गया। हालात बेकाबू होते देख पुलिस को लाठियां भांजनी पड़ी। कार्रवाई के बाद प्रदर्शनकारी तितर-बितर हो गए।
युवक को लाठी से हटाता कर्मी।
- फोटो : अमर उजाला
करीब डेढ़ घंटे तक यातायात रहा बाधित
प्रदर्शन के कारण करीब डेढ़ घंटे तक पलौड़ा-जम्मू मुख्य मार्ग पर यातायात पूरी तरह बाधित रहा। पुलिस ने स्थिति पर नियंत्रण पाते हुए सड़क के दोनों ओर यातायात बहाल कराया। घटना के बाद क्षेत्र में तनावपूर्ण माहौल बना रहा।
अभ्यर्थियों का कहना है कि उन्होंने कड़ी मेहनत से भर्ती के लिए आवेदन किया था, लेकिन अब बिना किसी ठोस कारण उन्हें बाहर कर दिया गया है। युवाओं ने चेतावनी दी कि अगर जल्द ही फैसले पर पुनर्विचार नहीं किया गया तो वे आंदोलन को और तेज करेंगे।