फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जवान की शहादत के बाद पाक पर फूटा जम्मू-कश्मीर के युवाओं का गुस्सा

Sun, 06 Nov 2016 11:16 PM IST
ब्यूरो, अमर उजाला/जम्मू
विज्ञापन
पाकिस्तान के खिलाफ प्रदर्शन - फोटो : Amar Ujala
विज्ञापन
रविवार को जिले के कृष्णा घाटी में पाक गोलाबारी में शहीद हुए जवान के शव को जब उसके पैतृक गांव भेजने के लिए हेलिकाप्टर में सवार करने को पुुंछ के हवाई अड्डे पर लाया गया तो वहां मौजूद दर्जनों जवान तिरंगे में लिपटे जवान को देख कर भड़क उठे। 
विज्ञापन


उन्होंने वहीं पर पाकिस्तान के खिलाफ  नारेबाजी करते हुए प्रदर्शन शुरू कर दिया। इस दौरान प्रदर्शनकारी युवाओं ने केन्द्र सरकार से सेना को पाकिस्तान से पीओके को मुक्त कराने के लिए छूट देने की मांग की। उन्होंने कहा कि कब तक हमारे जवान इस प्रकार शहीद होते रहेंगे। हम उन्हें कब तक यूं ही श्रद्धांजली देकर उनके घरों मेें भेजते रहेंगे। अब जवानों को शहादत देने के बजाए दुश्मनों के जवानों को उनके घर में घुस कर मारने का काम किया जाना चाहिए।

गौरतलब है कि आज सुबह तड़के जिले के कृष्णा घाटी सेक्टर में पाक सेना की गोलाबारी में भारतीय सेना की 22 सिख रेजिमेंट का एक जवान गुरसेवक सिंह शहीद हो गएं। उनके शव को सुबह करीब दस बजे पुंछ नगर स्थित सेना के अस्पताल में लाया गया। 
विज्ञापन
विज्ञापन

हवाई अड्डे के बाहर बड़ी संख्या में जुटे युवक

शहीद को दी गई विदाई - फोटो : Amar Ujala
इस बीच दोपहर को शहीद के शव को उसके घर भेजने के लिए वायुसेना का बड़ा हेलिकाप्टर पुंछ हवाई अड्डे पर उतरा तो नगर के दर्जनों लोग जिनमें बड़ी संख्या में युवक शामिल थे हवाई अड्डे के बाहर एकत्र हो गए। 

कई  घंटों तक वहीं जमे रहे। हालांकि इस दौरान हवाई अड्डे की सुरक्षा में लगे सेना के जवानों ने कई बार युवकों वहां से हटाया, लेकिन वह हवाई अड्डे के बाहर ही डटे रहे। लोगों ने केंद्र सरकार से मांग की है कि जल्द से जल्द पाक के खिलाफ कार्रवाई की जाए।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें