सेंट्रल यूनिवर्सिटी जम्मू, सैनिक कालोनी के एनएसएस यूनिट की ओर से 14वीं राष्ट्रीय युवा संसद प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। संसदीय मामलों के मंत्रालय के सहयोग से करवाई गई इस प्रतियोगिता में प्रभावशाली विचार रखने के लिए मुकतेन खान, गरिमा शर्मा, आकांक्षा शर्मा, आइशा शब्बीर और शुभम कुमार को सर्वश्रेष्ठ वक्ता का अवार्ड दिया गया।
इस दौरान सांसद जुगल किशोर शर्मा ने विद्यार्थियों से रूबरू होते हुए कहा कि युवाओं को संसदीय गतिविधियों से जुड़कर बेहतर नेतृत्व के लिए तैयार होना चाहिए। युवा संसद गुणवत्तीय नेतृत्व के विकास को बढ़ावा देती है। कुलपति प्रो. अशोक आइमा ने कहा कि युवा संसद प्रतियोगिता का उद्देश्य विद्यार्थियों को संसदीय गतिविधियों से रूबरू करवाना है।
कोआर्डिनेटर डा. जे जगनाथन ने कहा कि संसदीय मंत्रालय की ओर से देशभर में युवा संसद के लिए चुने कए 70 संस्थानों, कालेजों और विश्वविद्यालयों में सेंट्रल यूनिवर्सिटी एक है। इस मौके पर प्रो. पवन कुमार, प्रो. अरविंद जसरोटिया आदि मौजूद रहे।