जम्मू। सेब के फार्म में काम करने के लिए नेपाल से कश्मीर आया युवक लापता हो गया है। करीब 25 दिन पहले दो युवकों के साथ श्रीनगर पहुंचा था। आरोप है कि फार्म की जगह युवकों को निर्माण साइट पर लगा दिया गया। पदम बीके के परिजन ने उर्लाबारी में एफआईआर दर्ज कराई है।
पदम बीके उर्फ बले के नजदीकी का आरोप है कि महिला बिचौलिए के जरिये परिजन का संपर्क श्रीनगर के सुपरवाइजर से हुआ था। इसके बाद कश्मीर में सेब के फार्म में काम करने पर सहमति बनी। अन्य दो युवक निर्माण साइट पर ही काम कर रहे हैं लेकिन बले का 15 दिन से अता-पता नहीं है। परिजन को चिंता है कि कहीं वह किसी मुसीबत में न फंस गया हो।