फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हॉट एयर बैलून : रोमांच के साथ रोजगार का भी मौका

विज्ञापन
विज्ञापन
जम्मू। कहते हैं शौक और रोमांच इंसान को कहीं भी खींच ले जाता है। इसका प्रमाण है जीजीएम साइंस कॉलेज का मैदान। यहां देशभर के 25 युवाओं ने हॉट एयर बैलून का प्रशिक्षण लिया। इन युवाओं का कहना है कि इस प्रशिक्षण से वे एडवेंचर पर्यटन में रोजगार के साधन पा सकते हैं। जम्मू-कश्मीर में इसको लेकर अपार संभावनाएं हैं, क्योंकि यहां कई बड़े मैदान हैं।
विज्ञापन

सोमवार को पर्यटन निदेशक विवेकानंद राय ने प्रशिक्षण ले चुके 25 युवाओं में प्रमाणपत्र वितरित किए। जम्मू में पहली बार ऐसे कोर्स का आयोजन किया गया है। इसका प्रशिक्षण द इंस्टीट्यूट ऑफ स्कीइंग एंड माउंटेनियरिंग, गुलमर्ग (पर्यटन मंत्रालय भारत सरकार) की ओर से दिया गया। इस दस दिवसीय प्रशिक्षण में बैलून से संबंधित तकनीकी जानकारियां दी गईं।
प्रशिक्षण ले चुकीं दिल्ली निवासी ओजस्वनी ने कहा कि यह उनके लिए जीवन में अलग अनुभव है। उन्होंने कहा कि ऐसे कोर्स देश के कुछ ही हिस्सों में कराए जाते हैं। यहां कोर्स को करने के साथ जम्मू में घूमने का मौका मिला। ऐसे कोर्स करके हम एडवेंचर पर्यटन में प्रशिक्षक के तौर पर तैयार हो सकते हैं। हमें रोजगार मिल सकता है। हालांकि अभी और सीखने की जरूरत है।
विज्ञापन

पंजाब से आए पीयूष भट्ट ने बताया कि उन्हें जम्मू में कोर्स करने के साथ नए लोगों से मिलने का मौका मिला। वह मानसिक और शारीरिक तौर पर रिलेक्स हुए हैं। कामर्शियल पायलट बनने की तैयारी कर रहे पीयूष कहते हैं कि एडवेंचर पर्यटन में हॉट एयर बैलून की अपार संभावनाएं हैं। राजस्थान से आए दीपक अग्रवाल ने अनुभव साझा करते हुए कहा कि उन्हें एडवेंचर से जुड़ने का शौक है। पैरा ग्लाइडिंग का कोर्स कर चुके दीपक ने कहा कि वह अक्सर ऐसे संस्थानों के संपर्क में रहते हैं, ताकि कुछ नया सीखने को मिल सके।
कहा कि देश के अन्य हिस्सों में 70 से 80 हजार रुपये में ऐसे कोर्स करवाए जा रहे हैं, लेकिन यहां उन्हें सिर्फ पांच हजार रुपये से पंजीकरण करवाकर प्रशिक्षण लेने का मौका मिला। संस्थान के सलाहकार कर्नल जेएस डिल्लो ने बताया कि ऐसे कोर्स को जम्मू में आयोजित कराने का उद्देश्य यहां एडवेंचर पर्यटन को बढ़ावा देना है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें