फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

भाजपा ने जम्मू-कश्मीर के हितों से किया खिलवाड़

विज्ञापन
विज्ञापन
जम्मू। कांग्रेस के प्रदेशाध्यक्ष विकार रसूल वानी ने कहा कि भाजपा सरकार केंद्र और जम्मू कश्मीर में रहने के बावजूद हर मोर्चे पर विफल रही है। जम्मू कश्मीर के हितों के साथ खिलवाड़ किया गया है। भाजपा के पास अपनी उपलब्धियों को दिखाने के लिए कुछ नहीं है। भाजपा ने जनता के साथ विश्वासघात और छल किया है। रसूल ने सोमवार को पार्टी मुख्यालय जम्मू में पदाधिकारियों के साथ बैठक पर जम्मू कश्मीर के मौजूदा परिदृश्य और संगठनात्मक मामलों पर पर चर्चा की।
विज्ञापन

रसूल ने भाजपा पर कांग्रेस सरकार के कार्यकाल के दौरान जम्मू क्षेत्र में विकास की प्रतिष्ठित परियोजनाओं को गति न देने का आरोप लगाया। जम्मू कश्मीर में निर्वाचित सरकार न होने के कारण विकास को गति नहीं दी जा सकी है। कार्यवाहक अध्यक्ष रमण भल्ला ने कहा कि भाजपा शासन का रिकार्ड निराशाजनक रहा है। सरकार जनविरोधी नीतियों पर काम कर रही है।
सरकार के विभिन्न घटकों के बीच समन्वय की कमी जम्मू कश्मीर के हितों के लिए हानिकारक है। बुनियादी जरूरतों की कमी ने आम लोगों को बुरी तरह से प्रभावित किया है। बैठक में योगेश साहनी, मनमोहन सिंह, हरि सिंह चिब, इंदु पवार, उदय भानू चिब, शाहनवाज चौधरी आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें