आरोपी से 6,50,000 रुपये के सोने के गहने, 1,60,000 कीमत के 84 विदेशी सिक्के, एक पल्सर मोटरसाइकिल, एक स्कूटी और कई अन्य इलेक्ट्रॉनिक्स मूल्य लगभग छह लाख रुपये बरामद किए गए हैं। यह सारा सामान चोरी का है। पुलिस उसके अन्य साथियों की तलाश कर रही है।
जम्मू में सिद्दड़ा पुलिस ने इलाके में चोरी की वारदातों को अंजाम देने वाले मेरठ के रहने वाले नामी चोर को गिरफ्तार किया है। आरोपी से 14 लाख रुपये कीमत का चोरी का सामान भी बरामद हुआ है। इसमें सोने के आभूषण विदेशी सिक्के और बाइकें शामिल हैं। लगातार हो रही चोरी की वारदातें पर पुलिस ने डाटाबेस तकनीक का सहारा लिया। पहले हिरासत में लिए चोरों से भी पूछताछ की। चोरियां शहर और आसपास के इलाकों में की गई हैं।
विज्ञापन
अलग-अलग थानों की पुलिस को आरोपी की तलाश थी। कुछ चोरी मामलों में सीसीटीवी फुटेज चेक की गई। इसमें भी आरोपी की पहचान हुई। इसके बाद उसकी धरपकड़ के लिए छापामारी कर सिद्दड़ा से हिरासत में ले लिया गया।
आरोपी हबीब खान उर्फ भीमा पुत्र सुलेमान निवासी रामराज, मेरठ (यूपी) मौजूदा समय में रंगूड़ा (जम्मू) में रह रहा था। सिद्दड़ा पुलिस चौकी में पूछताछ के दौरान आरोपी ने जम्मू इलाके में कई चोरी की वारदातों को अंजाम देने की बात स्वीकार की है।