फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

15 जनवरी से शुरु होगा जम्मू यूनिवर्सिटी का यूथ महोत्सव

Thu, 08 Jan 2015 12:41 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, जम्मू
विज्ञापन
विज्ञापन
जम्मू यूनिवर्सिटी में युवा महोत्सव की तैयारियां तेज हो गई हैं। बुधवार को दिन भर पहाड़ी लोक नृत्य के अभ्यास में जम्मू यूनिवर्सिटी के छात्र-छात्राएं जुटे रहे। पहाड़ी लोक नृत्य के जलवे बिखेरने के लिए तैयार छात्राओं और छात्रों की टीम लगातार पिछले दस-बारह दिनों से रिहर्सल कर रही हैं।
विज्ञापन


इस रिहर्सल को 14 जनवरी तक जारी रखे जाने की संभावना है, ताकि प्रतिभागी छात्र-छात्राओं को प्रतिस्पर्धा में बेहतर अंक हासिल हो सके और मेजबान जम्मू यूनिवर्सिटी को प्रतिस्पर्धाओं में स्थान हासिल हो सके।

गौरतलब है कि 15 जनवरी से 19 जनवरी तक जम्मू यूनिवर्सिटी में होने वाले युवा महोत्सव में ड्रामा, स्किट, माइन, रंगोली, समूह गान, पाश्चात्य संगीत, लोकनृत्य और शास्त्रीय संगीत आदि की प्रतियोगिताओं में देश के उत्तर क्षेत्रीय विश्वविद्यालयों से आए प्रतिभागी अपनी प्रतिभा दिखाएंगे।
विज्ञापन


इन स्पर्धाओं के  लिए इन दिनों यूनिवर्सिटी में कड़ी मेहनत से विभिन्न विभागों के प्रतिभागी विद्यार्थी जुट गए हैं। अनुभवी कलाकारों द्वारा अन्य राज्यों के विश्वविद्यालयों से आने वाले छात्र- छात्रा कलाकारों के स्वागत में वे भी सम्मिलित होंगे।

जबकि युवा महोत्सव के पहले दिन जनरल जोरावर सिंह सभागार में भव्य स्वागत समारोह होगा। जम्मू के अनुभवी कलाकारों में सतीश चंद्र, राकेश कोना, बांसुरी पर राकेश आनंद, ढोलक पर दरबारी लाल एवं नीरज भी अपनी कला प्रतिभा दिखाने के लिए तैयारी में जुट गए हैं। सतीश चंद्र ने बताया कि उन्होंने पूरी तैयारी की है, जिससे वे अपना सर्वश्रेष्ठ कर सकें।
विज्ञापन

और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें