फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

यूथ संसद के लिए पांच जिलों के 50 युवाओं की हुई स्क्रीनिंग

विज्ञापन
विज्ञापन
जम्मू। युवा सेवाएं एवं खेल मंत्रालय ने यूथ पार्लियामेंट के चयन के लिए पांच जिलों के 50 युवाओं की ऑनलाइन स्क्रीनिंग की। इसमें जम्मू, कठुआ, सांबा, राजौरी और पुंछ के युवा शामिल हुए। स्क्रीनिंग के लिए पांच जजों की एक बेंच बिठाई गई। कार्यक्रम की शुरूआत नेहरू युवा केंद्र संगठन के समन्वयक जम्मू निसार अहमद ने की, जिसमें उन्होंने उम्मीदवारों को स्क्रीनिंग में हिस्सा लेने के दिशा निर्देश दिए। निदेशक एनवाईकेएस विक्रम सिंह गिल ने ऑनलाइन सेशन में भाग लेने के लिए उम्मीदवारों को विषयों के बारे में बताया। उम्मीदवारों को अपनी बात रखने के लिए चार विषय दिए गए, जिस पर 50 उम्मीदवारों ने अपनी बात रखी। एनवाईकेएस जम्मू-कश्मीर और लद्दाख के 22 जिलों के 44 उम्मीदवारों का चयन करेगा।
विज्ञापन

इसके बाद ये सभी यूटी स्तर की प्रतियोगिता में भाग लेंगे और जिस उम्मीदवार का यूटी स्तर से चयन होगा, वह यूथ पार्लियामेंट में हिस्सा लेंगे। इसमें 18 से 29 वर्ष के युवा हिस्सा लेने के लिए एनवाईकेएस की वेबसाइट पर विजिट कर सकते हैं। इस मौके पर अशोक साहनी, रामपाल डोगरा, होश वडाली, वीर प्रताप सिंह उम्मीदवारों की स्क्रीनिंग की।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें