अखनूर मुंसिफ कोर्ट की निर्माणाधीन इमारत का निरीक्षण करते मुख्य न्यायाधीश ताशी रबस्तान।
परिजन बोले - शव के पास खून और मृतक की आंख पर चोट के निशान
अखनूर। अखनूर के दसकाल गांव में मंगलवार को एक 37 वर्षीय युवक की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई। मृतक के परिजनों ने हत्या की आशंका जताते हुए मामले की निष्पक्ष जांच की मांग की है। पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
मृतक की पहचान दसकाल निवासी विश्वमूर्ति (37) के रूप में हुई है। जानकारी के अनुसार मंगलवार दोपहर मृतक के परिजनों ने पुलिस को घर में युवक की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत की सूचना दी। सूचना मिलने पर एसडीपीओ अखनूर सुनील जसरोटिया और थाना प्रभारी रोहित गांधी पुलिस टीम के साथ मौके पर पहुंचे। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर अखनूर उपजिला अस्पताल भेज दिया। अस्पताल प्रशासन के अनुसार शव का पोस्टमार्टम बुधवार को किया जाएगा।
परिजनों ने आरोप लगाया कि शव के पास खून के निशान और मृतक की आंख पर चोट के निशान देखकर हत्या की आशंका है। उनका कहना है कि परिवार में लंबे समय से मृतक का पिता और सौतेली मां के साथ संपत्ति को लेकर विवाद चल रहा था।
मामले की सभी पहलुओं से जांच की जा रही है। हालांकि प्रारंभिक जांच में यह आत्महत्या का मामला प्रतीत हो रहा है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही मौत के कारणों का सही पता चल सकेगा।
- रोहित गांधी, थाना प्रभारी