जम्मू। जम्मू-कश्मीर सरकार 2023-24 के लिए उत्कृष्ट खिलाड़ी को विशेष नकद पुरस्कार देगी। इसके लिए जम्मू-कश्मीर स्पोर्ट्स काउंसिल ने खिलाड़ियों से आवेदन मांगे हैं। 2023-24 वर्ष में पंजीकृत खेल संघों द्वारा आयोजित राष्ट्रीय व अंतरराष्ट्रीय चैंपियनशिप में पहला, दूसरा व तीसरा स्थान हासिल करने वाले खिलाड़ी इसके लिए आवेदन कर सकेंगे। खिलाड़ियों को एक अप्रैल 2023 से 31 मार्च 2024 तक राष्ट्रीय व अंतरराष्ट्रीय सब जूनियर, जूनियर और सीनियर चैंपियनशिप में जीते पदकों की जानकारी देनी होगी। आवेदन पत्र स्वयं सत्यापित खेल प्रमाण-पत्रों के साथ संभागीय खेल अधिकारी, कश्मीर और जम्मू कार्यालय में न्यू इंडोर स्पोर्ट्स कांप्लेक्स एमए स्टेडियम जम्मू और बख्शी स्टेडियम श्रीनगर में पांच फरवरी 2025 तक या उससे पहले पहुंच जाने चाहिए। ब्यूरो