फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

शिविर में युवाओं को पढ़ाए यातायात नियमों के पाठ

Thu, 26 Feb 2015 01:34 AM IST
ब्यूरो, अमर उजाला/सांबा
विज्ञापन
विज्ञापन
पुलिस द्वारा यातायात नियमों के प्रति जागरूक करने के लिए शिविर लगाया जा रहा है। खासकर युवाओं के लिए, ताकि सड़कों पर नियंत्रण पाया जा सके। सांबा के हायर सेकेंडरी स्कूल व विजयपुर के एमवी इंटरनेशनल स्कूल में पुलिस द्वारा बुधवार को शिविर लगाए गए।
विज्ञापन


यातायात सुरक्षा सप्ताह के तहत आयोजित इस कार्यक्रम का आयोजन डीएसपी विजयपाल सिंह, डीएसपी विजयपुर शमशेर सिंह के नेतृत्व में किया गया। इस दौरान युवाओं को यातायात नियमों के बारे में जागरूक किया गया। हायर सेकेंडरी स्कूल में आयोजित जागरूक शिविर में बड़ी संख्या में विद्यार्थियों ने भाग लिया।

इस दौरान विद्यार्थियों से स्पीड पर नियंत्रण रखने की सलाह दी गई। पुलिस द्वारा चलाए जाने वाले इस कार्यक्रम के अंतर्गत ट्रांसपोर्टर, यात्री वाहनों, मालवाहक वाहन चालकों को भी जागरूक किया जाएगा। बुधवार को कार्यक्रम के दौरान नियमों के प्रति जागरूक करने के लिए पर्चे भी वितरित किए गए।
विज्ञापन
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें