फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पतंग के पेंच लड़ाने को बेताब हैं युवा

Sat, 24 Jan 2015 02:09 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, कठुआ
विज्ञापन
विज्ञापन
पतंग के पेंच लड़ाने को युवा बेताब हैं। बसंत-पंचमी की पूर्व संध्या पर शहर में पतंग के पेंच लड़ाने के लिए युवाओं ने जमकर पतंग और डोर की खरीदारी की।
विज्ञापन


शुक्रवार को पंतग स्टोर पर युवाओं की भीड़ लगी रही, वहीं डोर के लिए वे काफी माथापच्ची करते नजर आए। युवा राकेश कुमार, अज्जू, विरेंद्र सिंह ने बताया कि वह वार्ड दो में डीजी लगाकर पतंग उड़ाएंगे। इसके साथ ही उनकी एक टोली पतंग लूटने के लिए भी मुस्तैद रहेगी।

उन्होंने कहा कि हर साल वह पतंगबाजी के लिए अपने मित्रों में से किसी एक के घर की छत को चुनते हैं। इस बार बारी विरेंद्र के घर की है।

वहीं शहर में आरके काइट स्टोर के मालिक राकेश ने बताया कि इस बार उन्होंने दो रुपये से लेकर पंद्रह रुपये तक की पतंग मंगवाई है। इसमें अलग-अलग डिजाइन और रंग पसंद किए जा रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


उन्होंने कहा कि डोर के गुच्छे भी विभिन्न रेंज में उपलब्ध हैं। युवाओं की पसंद तो चाइनीज डोर की है, लेकिन इस साल डोर बैन हो चुकी है। इसलिए पिछले साल का भी कुछ स्टाक बचा था उसे भी वह नहीं बेच पा रहे हैं।

गौरतलब है कि बसंत पंचमी पर शहर में पंतगबाजी के शौकीन तो पतंग उड़ाते ही हैं, कई लूटने के लिए भी तैयार रहते हैं।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें