राजोरी पुलिस ने नए बस स्टैंड पहुंचकर तीन लोगों को हिरासत में ले लिया है। पुलिस अधिकारी ने बताया कि पिटाई का वीडियो वायरल हुआ था। इसके बाद कार्रवाई की गई।
राजोरी शहर के बेला स्थित न्यू बस अड्डे पर टेंपो ट्रैवलर के ऊपर चढ़कर कुछ लोगों ने एक व्यक्ति को जमकर पीट दिया। इसका वीडियो वायरल होने के बाद पुलिस ने कार्रवाई की है। इसमें देखा जा सकता है कि एक व्यक्ति टेंपो ट्रैवलर के छत पर सामान रख रहा है।
विज्ञापन
इस बीच तीन से चार लोग छत पर चढ़कर उसे जमकर पीट रहे हैं। मारपीट के वीडियो को लेकर लोगों ने कहा कि आरोपियों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई होनी चाहिए। राजोरी पुलिस ने तत्काल मामले का संज्ञान लेते हुए कार्रवाई की है।
पुलिस ने नए बस स्टैंड पहुंचकर तीन लोगों को हिरासत में ले लिया है। पुलिस अधिकारी ने बताया कि सालानी स्थित न्यू बस स्टैंड में मारपीट का सोशल मीडिया पर एक वीडियो वायरल हुआ था।
विज्ञापन
इसका संज्ञान लेते हुए विभिन्न धाराओं में केस दर्ज किया गया है। स्थिति की संवेदनशीलता को देखते हुए तीनों अभियुक्तों नामत फैजल मागरे, निवासी खेवरा, उमर शमशेर निवासी वार्ड सात राजोरी, वसीम मिर्जा निवासी बहरोट थन्नामंडी को हिरासत में लिया गया है।