केंद्र शासित प्रदेश जम्मू कश्मीर के उपराज्यपाल मनोज सिन्हा ने गुरुवार को राजभवन में कश्मीरी पंडित संजय शर्मा के परिजनों से मुलाकात की। 26 फरवरी को पुलवामा में आतंकवादियों ने संजय शर्मा की हत्या कर दी थी। उपराज्यपाल ने उनके साथ संवेदना व्यक्त की और प्रशासन द्वारा परिवार को हर संभव सहायता का आश्वासन दिया।