रियासत के पूर्व मुख्यमंत्री डॉ. फारूक अब्दुल्ला
- फोटो : FILE PHOTO
कश्मीर के हालात तथा युवाओं के भविष्य को लेकर पूर्व मुख्यमंत्री डा. फारूक अब्दुल्ला ने चिंता जताई है। कहा कि हमारे बच्चे हिंदुस्तान से बहुत दूर होते जा रहे हैं। इसलिए सभी दुआ मांगें कि कश्मीर में हालात सामान्य हों और बच्चे सही मार्ग पर चलें।
उन्होंने पाकिस्तान और भारत का नाम लिए बगैर कहा कि दोनों तरफ के नेता राजनीति कर रहे हैं। दोनों तरफ से केवल गरीब ही मारे जा रहे हैं। न जाने कब वहां के लोगों को अकल आएगी और कब यहां के लोग समझेंगे। कश्मीर में हालात इतने ज्यादा खराब हो चुके हैं कि आम आदमी घर से बाहर निकल नहीं पा रहा है।
कश्मीर से बाहर जाने के लिए लोगों को परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। उन्होंने कहा कि हमारे बच्चे हिंदुस्तान से बहुत दूर जा रहे हैं और यह चिंता का विषय है।