फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jammu University: जम्मू विश्वविद्यालय में यूथ-20 परामर्श बैठक आज, प्रदेश की समृद्ध विरासत पर होगी चर्चा

Tue, 18 Apr 2023 02:23 PM IST
kumar गुलशन कुमार अमर उजाला नेटवर्क, जम्मू

सार

विवि कुलपति प्रो. उमेश राय ने बताया कि जम्मू-कश्मीर की समृद्ध विरासत और संस्कृति को ध्यान में रखते हुए यूथ-20 परामर्श बैठक का आयोजन किया जा रहा है।
विज्ञापन
जम्मू विवि में अंतर्नाद कार्यक्रम - फोटो : संजय कुमार
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

जम्मू विश्वविद्यालय में दो दिवसीय यूथ-20 परामर्श बैठक का मंगलवार से शुरू होने जा रही है। विवि कुलपति प्रो. उमेश राय ने बताया कि जम्मू-कश्मीर की समृद्ध विरासत और संस्कृति को ध्यान में रखते हुए यूथ-20 परामर्श बैठक का आयोजन किया जा रहा है। 19 अप्रैल को केंद्रीय राज्यमंत्री डॉ. जितेंद्र सिंह और उप राज्यपाल मनोज सिन्हा बतौर मुख्य अतिथि उपस्थित रहेंगे।

विज्ञापन


भारत को जी-20 की मेजवानी करने का मौका मिला है। जी-20 के ढांचे के तहत डिपार्टमेंट ऑफ यूथ अफेयर्स यूथ-20 समिट-2023 का आयोजन होगा। यूथ-20, जी-20 के आधिकारिक कार्य समूहों में से एक है। यूथ-20 (वाई20) कार्य समूह बेहतर कल के लिए विचारों पर राष्ट्र के युवाओं से परामर्श करने और एक एजेंडा तैयार करने के लिए अखिल भारतीय चर्चाओं का आयोजन कर रहा है। 

यह युवाओं को जी-20 की प्राथमिकताओं पर अपने दृष्टिकोण और विचार व्यक्त करने के लिए एक मंच प्रदान करेगा। लगभग 18 अंतरराष्ट्रीय और राष्ट्रीय वक्ताओं के साथ तीन पैनलों में विभिन्न विषयों पर विचार-विमर्श किया जाएगा। 

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें