फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ईडी के नोटिस से डरने वाला नहीं हूं मैं, तिहाड़ जेल जाने को तैयारः यासीन मलिक

Sat, 04 Nov 2017 07:38 PM IST
amarujala.com- Presented by: चंद्रा पाण्डेय
विज्ञापन
जेकेएलएफ प्रमुख यासीन मलिक - फोटो : BASIT ZARGAR
विज्ञापन
जेकेएलएफ प्रमुख यासीन मलिक ने कहा है कि वह ईडी की नोटिस से न तो डरने वाले हैं और न ही झुकने वाले। हम आजादी को प्यार करने वाले लोग हैं और प्यार करने वाले जेल जाने से डरते नहीं। वे तिहाड़ जेल जाने को तैयार हैं। पत्रकारों से उन्होंने कहा कि अब तक ईडी का नोटिस उन्हें नहीं मिला है। समाचार चैनलों के माध्यम से ही उन्हें जानकारी हुई है।
विज्ञापन


उन्होंने कहा कि केंद्र सरकार के वार्ताकार से बातचीत से इनकार किए जाने के बाद ही यह नोटिस जारी किया गया है। केंद्र सरकार गब्बर सिंह की भूमिका निभा रही है। यह 16 साल पुराना मामला है। पाकिस्तान से लौटते वक्त मुश्ताक अहमद डार तथा उसकी पत्नी को गिरफ्तार किया गया था। उन्हें प्रेस से बात करने से रोक दिया गया था और गिरफ्तार कर जम्मू जेल भेज दिया गया था। जेल में उन्हें प्रताड़ना दी गई। उनका कान खराब हो गया। 

उन्होंने कहा कि कश्मीर में शोले फिल्म चल रहा है और केंद्र सरकार गब्बर सिंह की भूमिका में है। पीडीपी जब सत्ता से बाहर रहती है तो हर आतंकियों के कब्र पर जाकर आंसू बहाती है। सत्ता में रहने पर किस कदर पैलेट गन का इस्तेमाल हो रहा है, यह देखा जा सकता है।  
विज्ञापन
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें