अलगाववादी नेता और जेकेएलएफ प्रमु्ख यासिन मलिक ने हाल ही मे सोपोर में मोबाइल टावरों पर हुए आतंकी हमलों की जांच के लिए हिजबुल मुजाहिद्दीन हेड सैयद सलाहुद्दीन से अपील की है।
अलगाववादी नेताओं मोहम्मद यासीन मलिक और सैयद अली शाह गिलानी ने शुक्रवार को आतंकवादियों से आग्रह किया है कि हाल में मोबाइल टावरों पर हए हमलों की जांच करें। हाल के हमलों से उत्तरी कश्मीर के कई शहरों में टेलीकॉम सेवाएं बंद हो गई हैं।
मलिक ने संवाददाताओं से कहा कि हिजबुल मुजाहिदीन के प्रमुख और संयुक्त जिहाद परिषद के अध्यक्ष सैयद सलाहुद्दीन इस बात का खुलासा करें कि सोपोर में दूरसंचार क्षेत्र पर हमले में किसका हाथ है।