पुरमंडल। पुरमंडल के मंडल गांव में मंगलवार को महाविष्णु यज्ञ का आयोजन किया गया। गांव मंडल के मोहल्ले में आयोजित इस यज्ञ में गांव के 100 से ज्यादा लोगों ने हिस्सा लिया। इस यज्ञ में कलश यात्रा, प्रभात फेरी निकाली गई, जिसमें गांव के लोगों ने भाग लिया। इसके बाद ऐतिहासिक रामेश्वर मंदिर तक निकाली गई प्रभात फेरी के समय मंदिर में पूजा अर्चना के बाद मोहल्ले में यज्ञ का शुभारंभ किया गया। इस यज्ञ में 100 से ज्यादा लोगों ने हिस्सा लिया। हवन के बाद भंडारे का आयोजन किया गया।
यज्ञ में पंडित चरण दास, पंडित कुलदीप शास्त्री, पंडित संजय कुमार, पंडित लेखराज सहित अन्य पंडितों ने हिस्सा लिया। यज्ञ से लोगों ने गांव में शांति की कामना की, जिसमें विष्णु भगवान से प्रार्थना की गई कि कुछ समय से गांव में बहुत से लोग अकाल मृत्यु का शिकार हो चुके हैं, जिसको देखते हुए गांव के लोगों ने इस यज्ञ के आयोजन का निश्चित किया जिस का शाम को शांति पूर्वक समापन किया। इस मौके पर गांव के सभी लोग उपस्थित थे संवाद