सिंचाई विभाग के एक्सईन राजीव घई ने सोमवार को मीरा साहिब व मरालिया क्षेत्र का दौरा कर रणबीर नहर का निरीक्षण करने के साथ नहर किनारे लोगो की और अवैध निर्माण किए होने पर नोटिस जारी करने का निर्देश जारी किया। उन्होनें कहा कि सीमा के अंतिम छोर तक किसानों को सिंचाई के लिए नहरी पानी की आपूर्ति किए जाने के लिए सरकार की और से ऐसे स्थानों पर अतिक्रमण हटाए जाने की मूहिम चलाई जा रही है। उन्होंने कहा कि बारिश के चलते नहरो में अधिक मात्रा में पानी आनेपर लोगो को दिक्कतों का सामना करना पड़ता है। ऐसे में संचारू रूप से पानी की निकासी बेहतर बनाए रखने के लिए किया जा रहा। नहरों किनारे फैंसिग करने के साथ पशूओं के लिए विशेष पाथ बनाए जाएगे ताकि पशू नहर किनारे की गई फैंसिग न तोडे़ ओर नहर सड़क किनारों होने पर कोई वाहन न जाए ताकि घट रही दुर्घटनाओं पर भी नियंत्रण हो सके।
सिंचाई विभाग के संबंघित एईई विनोद मेहरा ने कहा कि एक्सइन साहब का मौका देखने का मकसद नहर के किनारे किया अतिक्रमण हटाए जाना है। उन्होंने कहा कि विभाग की और पहले भी नोटिस जारी किए गए है अगर तय किए समय पर अतिक्रमण लोग नही हटाते तो जेसीबी लगवा नहर किनारे पर किया अतिक्रमण हटवाया जाएगा। इस दौरान सिंचाई विभाग के अन्य अधिकारी व कर्मी भी मैजूद थे।