फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पीएचसी में एक्स-रे फिल्मों का टोटा

Mon, 30 Mar 2015 01:55 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, ज्यौड़ियां
विज्ञापन
विज्ञापन
स्वास्थ्य विभाग द्वारा क्षेत्र में पांच-छह पीएचसी केंद्र खोले गए हैं। इनमें प्राइमरी हेल्थ सेंटर ज्यौड़ियां, पलांवला, खौड़, खड़ाह, डेरी डगेर, जोगवां आदि शामिल हैं। इन सभी केंद्रोें में एक साल से एक्स-रे फिल्म का टोटा है। इसकी वजह से स्थानीय लोगों को एक्स-रे करवाने के लिए जम्मू जाना पड़ रहा है या निजी जांच केंद्रों की तरफ रुख करना पड़ रहा है।
विज्ञापन


स्वास्थ्य केंद्रों पर एक्स-रे करवाने पहुंचे राजीव शर्मा, ज्ञानो देवी, प्यारी देव, जलू राम ने बताया कि स्वास्थ्य विभाग द्वारा करोड़ों रुपये खर्च कर इमारतें तो क्षेत्र में बना दी गईं, लेकिन उनमें दी जाने वाली सुविधाओं पर ध्यान नहीं दिया गया। इसकी वजह से लोगों को निजी स्वास्थ्य जांच केंद्रों की ओर लोगों को रुख करना पड़ रहा है।

 मरीजों के अनुसार खौड़ में विभाग द्वारा 90 बिस्तरों का अस्पताल बना, लेकिन उनमें भी सुविधाएं न के बराबर हैं। स्थानीय लोगों का कहना है कि खेतीबाड़ी के दौरान कई बार ऐसे हादसे हो जाते हैं, जिसमें उन्हें एक्स-रे करवाने की जरूरत पड़ती है। लेकिन स्वास्थ्य केंद्रों का हाल जानने के बाद सभी के लिए निजी जांच केंद्रों का रास्ता ही विकल्प बचता है।
विज्ञापन
विज्ञापन

और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें