फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कुश्ती में पंजाब के गनी पड़े सब पर भारी

Mon, 27 Oct 2014 08:51 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, जम्मू
विज्ञापन
विज्ञापन
पंचायत मालपुर के बन में सरपंच भवीष्ण सिंह लंगेह की अध्यक्षता में दंगल का आयोजन किया गया, जिसे देखने के लिए बड़ी संख्या में लोग पहुंचे।
विज्ञापन


मुख्य अतिथि कांग्रेस नेता एवं पूर्व मंत्री मूलाराम ने युवा वर्ग से खेलों में ज्यादा से ज्यादा भाग लेने की अपील की। दंगल में राज्य के अलावा पंजाब, हरियाणा और दिल्ली के पहलवानों ने भाग लिया।

बड़ी माली के लिए पंजाब के मलेर कोटला के पहलवान गनी और अमृतसर के बग्गा पहलवान के बीच मुकाबला हुआ, जिसे गनी पहलवान ने जीत लिया। दूसरी माली के लिए जम्मू-कश्मीर के बीनिया और अमृतसर के जगरूप पहलवान के बीच मुकाबला करवाया गया।
विज्ञापन


दोनों पहलवानों ने एक-दूसरे को चित करने के लिए दांव लगाए, लेकिन आखिर में मुकाबला बराबरी पर छूटा। तीसरी माली के लिए आरएसपुरा के पहलवान काका और अमृतसर के काका के बीच हुए मुकाबले को अमृतसर के काका ने जीत लिया।
विज्ञापन


चौथी माली पर अटारी पंजाब के पहलवान योद्घा और जम्मू के फारूक के बीच हुआ मुकाबला हुआ, जो बराबरी पर छूटा। मुख्य अतिथि ने विजेता खिलाड़ियों में इनाम बांटे। दंगल देखने ब्लाक भलवाल से भी पंच-सरपंच पहुंचे। इस दौरान सौ के करीब कुश्तियां करवाई गईं।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें