बाहरी राज्यों के पहलवान भी चलेंगे दावपेंच, तीन बड़े मुकाबले होंगे आकर्षण का केंद्र
विज्ञापन
संवाद न्यूज़ एजेंसी
रामनगर। कस्बे के राजा राम सिंह मैदान में शनिवार को शिव बाबा सुरगल मंदिर दंगल कमेटी की ओर से वार्षिक दंगल का आयोजन किया जाएगा, जिसे लेकर तैयारियां शुरू कर दी गई हैं। कमेटी के संयोजक बाबा सोम राज ने बताया कि यह पारंपरिक दंगल पिछले 65 वर्षों से लगातार आयोजित किया जा रहा है, जिसका कुश्ती प्रेमीबेसब्री से इंतजार करते हैं।
इस वर्ष के दंगल में विभिन्न बाहरी राज्यों से कई नामी पहलवान हिस्सा लेंगे और अखाड़े में अपने दावपेंच का प्रदर्शन करेंगे। आयोजन के दौरान होने वाले तीन बड़े मुकाबलों के विजेताओं को नकद पुरस्कार से सम्मानित किया जाएगा। आयोजकों ने क्षेत्रवासियों से अधिक से अधिक संख्या में पहुंचकर पहलवानों का उत्साह बढ़ाने की अपील की है, ताकि हमारी सांस्कृतिक और खेल परंपराएं मजबूत बनी रहें।