फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पहलवान यौन शोषण मामला: NCW प्रमुख रेखा शर्मा बोलीं- दिल्ली पुलिस को लिखा पत्र, कार्रवाई की मांगी रिपोर्ट

Thu, 27 Apr 2023 03:42 PM IST
kumar गुलशन कुमार अमर उजाला नेटवर्क, जम्मू

सार

एनसीडब्ल्यू की अध्यक्ष रेखा शर्मा ने कहा कि महिला पहलवानों द्वारा कथित यौन उत्पीड़न की शिकायत पर दिल्ली पुलिस आयुक्त से कार्रवाई रिपोर्ट मांगी गई है।
 
विज्ञापन
NCW Chief Rekha Sharma - फोटो : संवाद
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

श्रीनगर में मानव तस्करी रोधी कार्यशाला में शामिल होने पहुंचीं राष्ट्रीय महिला आयोग (एनसीडब्ल्यू) की अध्यक्ष रेखा शर्मा ने कहा कि उन्होंने दिल्ली पुलिस आयुक्त को पत्र लिखा है। उन्होंने मीडिया से रूबरू होते हुए कहा कि महिला पहलवानों द्वारा कथित यौन उत्पीड़न की शिकायत पर दिल्ली पुलिस आयुक्त से कार्रवाई रिपोर्ट मांगी गई है।

विज्ञापन


उन्होंने कहा, 'हम मीडिया से बात नहीं कर रहे हैं, इसका मतलब यह नहीं है कि हम इसके बारे में कुछ नहीं कर रहे हैं। हमने दिल्ली पुलिस के आयुक्त को पत्र लिखकर कार्रवाई की रिपोर्ट मांगी है। हमने उनसे यह भी पूछा है कि उन्होंने प्राथमिकी दर्ज क्यों नहीं की।'

उन्होंने कहा, 'शिकायतकर्ताओं की सुरक्षा को लेकर वे चिंतिंत थे। वे नहीं चाहते हैं कि उनके नाम सामने आएं। इसलिए उन्होंने इस बारे में मीडिया से बात नहीं की।'
विज्ञापन


बता दें कि बजरंग पुनिया और विनेश फोगट सहित देश के शीर्ष पहलवान रविवार से दिल्ली के जंतर-मंतर पर धरने पर बैठे हैं। वे भारतीय कुश्ती महासंघ (डब्ल्यूएफआई) के खिलाफ यौन उत्पीड़न के आरोपों की जांच करने वाले निरीक्षण पैनल के निष्कर्षों का सार्वजनिक करने की मांग कर रहे हैं।

खेल मंत्रालय ने शीर्ष पहलवानों द्वारा बृज भूषण के खिलाफ यौन उत्पीड़न और डराने-धमकाने के आरोपों के बाद इस मामले की जांच के लिए ओलंपिक पदक विजेता मुक्केबाज मैरी कॉम की अध्यक्षता में छह सदस्यीय निरीक्षण समिति का गठन किया था।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें