मध्य कश्मीर के गांदरबल जिले में बुधवार को आतंकी हमले में घायल सीआरपीएफ जवान मृत्युंजय चैतिया (निवासी धेमाजी, असम) का गुरुवार को निधन हो गया। शुक्रवार को श्रीनगर में अधिकारियों ने शहीद को श्रद्धांजलि दी।
विज्ञापन
बता दें कि बुधवार शाम को आतंकियों ने जिले के दादरहामा इलाके के तौहीद चौक में स्थित सीआरपीएफ की 115वीं बटालियन के जवानों को निशाना बनाते हुए ग्रेनेड दागा था। इस हमले में सीआरपीएफ के तीन जवान घायल हो गए थे।