फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जम्मू-कश्मीरः त्राल में पकड़ा गया आतंकियों का एक मददगार, तीन दिन में 11 गिरफ्तार

Fri, 25 Dec 2020 12:20 PM IST
प्रशांत कुमार न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जम्मू
विज्ञापन
बरामद चीनी हथगोला - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

जम्मू-कश्मीर के त्राल में सुरक्षाबलों को बड़ी कामयाबी मिली है। सैयदाबाद इलाके से आतंकियों के एक मददगार को पकड़ा है। पिछले तीन दिनों में सुरक्षाबलों ने आतंकियों के 11 मददगारों को गिरफ्तार किया है।

विज्ञापन


त्राल के गांव सैयदाबाद में तलाशी के दौरान आमिर अशरफ खान पुत्र मोहम्मद अशरफ खान निवासी सैयदाबाद पस्तूना को गिरफ्तार करने में सफलता मिली। उसके कब्जे से एक चीनी हथगोला बरामद किया गया। पुलिस थाना त्राल में उक्त आतंकी सहयोगी के खिलाफ संबंधित धाराओं के तहत मामला दर्ज किया गया है।



इस ऑपरेशन को अवंतीपोरा पुलिस, 42 आरआर और सीआरपीएफ की 180वीं बटालियन ने अंजाम दिया है। इससे पहले गुरुवार को अल-बदर के चार, बुधवार को जैश के छह मददगार गिरफ्तार किए गए थे। 

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें