फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

विश्व बैंक ने भारत पाक के बीच गतिरोध खत्म करने के लिए दिए महत्वपूर्ण सुझाव

Thu, 02 Mar 2017 03:17 PM IST
ब्यूरो,अमर उजाला/जम्मू
विज्ञापन
विश्व बैंक - फोटो : File Photo
विज्ञापन
विश्व बैंक ने बुधवार को सिंधु जल संधि के तहत आने वाली किशनगंगा और रैटल जल विद्युत परियोजनाओं पर भारत और पाकिस्तान के बीच गतिरोध को सुलझाने के लिए कुछ विकल्प सुझाए हैं। विश्व बैंक की सीईओ क्रिस्टेलिना जॉर्गिवा ने यहां वरिष्ठ सरकारी अधिकारियों के साथ बैठक के दौरान कुछ विकल्प सुझाए हैं।
विज्ञापन


हालांकि अधिकारियों ने इस पर विस्तृत जानकारी देने से इनकार कर दिया है। उनका कहना है कि इसे सार्वजनिक करने से पहले सरकार के उच्च प्रतिनिधियों द्वारा पहले विचार-विमर्श किया जाएगा। विश्व बैंक के प्रतिनिधि इआन सालोमोन भी 30 मिनट की इस बैठक में मौजूद थे।

सोलोमोन इस मसले पर चर्चा को आगे बढ़ाने के लिए 5 जनवरी को राष्ट्रीय राजधानी के दौरे पर थे। बैठक में विदेश मंत्रालय और जल संसाधन मंत्रालय के अधिकारियों ने शिरकत की। सूत्रों का कहना है कि बैठक के दौरान जॉर्गिवा द्वारा सुझाए गए विकल्पों को सुना गया। हालांकि भारत का इस मसले पर अपना रुख अमूमन पहले ही जैसा है। लिहाजा जॉर्गिवा ने एक सकारात्मक पहल के लिए हमें कुछ विकल्प सुझाए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें