फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jammu News: निगम में सफाई कर्मचारियों की समस्याएं बरकरार, फरवरी से आंदोलन का एलान

विज्ञापन
विज्ञापन
जम्मू। नगर निगम में सफाई कर्मचारियों ने लंबित मांगों को लेकर फरवरी से चरणबद्ध आंदोलन शुरू करने का एलान किया है।
विज्ञापन

यूनियन के अध्यक्ष रिंकू गिल का कहना है कि श्रीनगर और जम्मू में निगम एक ही कानून के अंतर्गत चल रहे हैं। इसके बावजूद दोनों में सफाई कर्मचारियों की नियुक्ति और कार्यप्रणाली को लेकर अलग व्यवस्था है।
श्रीनगर में सीधी भर्ती की जा रही है तो जम्मू में एनजीओ के माध्यम से नियुक्तियां कर कर्मचारियों का शोषण किया जा रहा है। इसलिए प्रशासन से मांग है कि एनजीओ सिस्टम को समाप्त कर सीधी भर्ती प्रक्रिया शुरू की जाए। लंबित एसआरओ-43 के कई मामलों का निपटान किया जाए। कई वर्कर ऐसे हैं जिन्हें लंबे समय से नियमित नहीं किया गया। उन्हें 2013 में जारी विशेष आदेश के तहत स्थायी नियुक्ति दी जाए।
विज्ञापन
विज्ञापन

इसके अलावा मृत्यु की स्थिति में 20 हजारकी आर्थिक मदद को बढ़ाकर एक लाख किया जाए। पुरानी कॉलोनियों के रेगुलराइजेशन और नई कॉलोनियों के आवंटन व फील्ड स्टाफ को लंबित सैलरी का भुगतान किया जाए। यदि मांगों को तीन फरवरी तक पूरा नहीं किया तो चार फरवरी को यूनियन की ओर से टाउन हाल के बाहर प्रदर्शन, पांच को सचिवालय तक मार्च और छह फरवरी को एक दिवसीय हड़ताल की जाएगी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें