अखनूर। सुंगल गांव में बिजली के ट्रांसफार्मर की मरम्मत के दौरान करंट लगने से श्रमिक की मौत हो गई। दूसरे की हालत गंभीर है। पुलिस ने केस दर्ज कर लिया है।
सुंगल में बिजली के ट्रांसफार्मर और लाइन की मरम्मत का काम विभाग ठेकेदार से करवा रहा था। इस बीच बिजली का शटडाउन लिया था। मंगलवार को दो श्रमिक ट्रांसफार्मर की मरम्मत के लिए खंभे पर चढ़कर काम कर रहे थे। इसी बीच बिजली आपूर्ति शुरू हो गई। इससे दोनों वचन लाल और राकेश कुमार निवासी अजा मालाल खौड करंट लगने से झुलस गए। मौके पर वचन लाल की मौत हो गई। इसकी जानकारी पास ही कथा सुनने आए श्रद्धालुओं को मिली तो वह मौके पर एकत्र हो गए। लोगों ने दोनों को उप जिला अस्पताल पहुंचाया। जहां चिकित्सकों ने वचन लाल को मृत घोषित कर दिया। राकेश कुमार का उपचार किया जा रहा है। पुलिस जांच कर रही है कि आपूर्ति बंद होने के बाद किस से शुरू की। थाना प्रभारी रवि सिंह ने बताया की घटना की जांच शुरू कर दी गई है। संवाद