आरएस पुरा। घर आ रहे युवक पर दो भाइयों समेत तीन लोगों ने हमला कर दिया। इसमें वह गंभीर रुप से घायल हो गया। युवक के परिजनों ने उसे उपजिला अस्पताल पहुंचाया। प्राथमिक उपचार के बाद उसे मेडिकल कॉलेज जम्मू रेफर कर दिया गया।
सीमांत गांव बेगा निवासी विनोद चौधरी जम्मू से अपने घर आ रहा था। इसी बीच गांव के बाहर घात लगाकर बैठे राजकुमार और अजय कुमार निवासी बेगा ने एक अन्य के साथ मिलकर उस पर हथियारों से हमला कर दिया। इसमें विनोद को गंभीर चोटें आई। इसके बाद हमलावर युवक को गंभीर हालत में छोड़कर मौके से फरार हो गए। परिजनों ने विनोद कुमार को उप जिला अस्पताल पहुंचाया। जहां उसे प्राथमिक उपचार देने के बाद जम्मू मेडिकल कॉलेज रेफर कर दिया गया। पुलिस को सूचना मिलने पर पुलिस टीम भी अस्पताल पहुंची और युवक के बयान दर्ज किए। घायल ने पुलिस को बताया कि राजकुमार कुमार ने अपने दो अन्य लोगो के साथ मिलकर उस पर हमला किया थ। पुलिस आरोपियों की तलाश कर रही है। बताया जा रहा है कि लेनदेन का मामला होने पर विवाद हुआ था।