फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जम्मू-कश्मीर के उच्च शिक्षण संस्थानों में शैक्षणिक व अनुसंधान का वातावरण बढ़ाने पर होगा काम

Fri, 12 Feb 2021 12:44 PM IST
करिश्मा चिब न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जम्मू
विज्ञापन
कश्मीर विश्वविद्यालय - फोटो : Amar Ujala
विज्ञापन

उच्च शिक्षा क्षेत्र को प्रभावी और परिणाम-उन्मुख बनने के लिए नई शिक्षा नीति-2020 के कार्यान्वयन में आने वाली चुनौतियों को पहचान कर योजना बनने की जरूरत है। यह बात उप-राज्यपाल ने वीरवार को 81वीं कश्मीर यूनिवर्सिटी परिषद की बैठक में कही। इस दौरान एलजी ने युवाओं को रोजगार सृजन कोर्स के प्रति जागरूक करने के साथ विश्वविद्यालय स्तर पर ही स्टार्टअप तंत्र को मजबूत करने को कहा।

विज्ञापन


उन्होंने कश्मीर यूनिवर्सिटी के छात्रों और प्रोफेसर को अंतरराष्ट्रीय फेलोशिप, पुरस्कार और छात्रवृत्ति के अनुदान प्राप्त करने पर बधाई देते हुए यूनिवर्सिटी में शैक्षणिक और अनुसंधान के माहौल को और मजबूत करने को कहा। कश्मीर यूनिवर्सिटी के उप- कुलपति प्रो. तलत अहमद ने पावर प्वाइंट प्रस्तुति से यूनिवर्सिटी में प्रशासनिक, शैक्षणिक, वित्तीय और परीक्षा संबंधी सुधारों और अनुसंधान से उप-राज्यपाल को अवगत करवाया।

यह भी पढ़ें- सरकारी आवास के बावजूद एचआरए लेने वालों के वेतन से होगी रिकवरी, कई कर्मचारी आ सकते हैं लपेटे में
विज्ञापन
विज्ञापन


विश्वविद्यालय में गुणात्मक कार्य के लिए रोडमैप बनाने के साथ अनुसंधान पारिस्थितिकी तंत्र को मजबूत करने को कहा। मौके पर सलाहकार आरआर भटनागर, वित्त आयुक्त अरुण कुमार मेहता, वीसी जम्मू यूनिवर्सिटी प्रो. मनोज कुमार धर, वीसी क्लस्टर यूनिवर्सिटी प्रो. बेचन लाल और अन्य अधिकारी मौजूद रहे।

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें