फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jammu News: हमारे ब्लाक में एक ही सरकारी बस, योजना का लाभ कैसे मिलेगा

विज्ञापन
पौनी निवासी कोमल शर्मा। फोटो संवाद।
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

पौनी। ब्लॉक के अलग-अलग क्षेत्र की महिलाओं ने सरकारी की ओर से सरकारी बसों में निशुल्क सफर की सुविधा प्रदान करने के लिए इलाके में तीन से चार ई-बसें चलाने की मांग की है। उनका कहना है कि पाैनी में एक ही स्टेट रोड ट्रांसपोर्ट कारपोरेशन (एसआरटीसी) बस है जो कटड़ा से शिवखोड़ी तक जाती है।
महिलाओं का कहना है कि उनके ब्लॉक में सरकारी बसों की संख्या बढ़ेगी तो ही वे जम्मू-कश्मीर सरकार की योजना का लाभ उठा पाएंगी। उन्होंने बताया कि ब्लॉक में 23 पंचायतें आती हैं जबकि मात्र एक ही बस चलती है।
विज्ञापन

नंबर एक,,,,
रनसु से कटड़ा के लिए सुबह एसआरटीसी बस चलती है। उसमें बहुत भीड़ होती है। सुबह बच्चों को भी स्कूल जाना होता है। कई बार भीड़ ज्यादा होने के कारण बस में जगह नहीं मिलती। सरकार को चाहिए कि जल्द से जल्द यहां पर भी ई-बसें शुरू की जाए ताकी महिलाओं और स्कूल जाने वाली बच्चियों को सरकारी योजना का लाभ मिले।
- पूजा देवी, रनसु शिवखोड़ी
-

नंबर दो,,,
भांबला से पौनी अक्सर महिलाओं को कामकाज के लिए आना-जाना रहता है । सरकार की तरफ से महिलाओं के लिए फ्री बस सेवा की खबर सुन कर खुशी हुई। लेकिन हमें इस सेवा से कोई लाभ नहीं होगा क्योंकि जहां पर कोई भी ई-बस या एसआरटीसी बस सेवा नहीं है। अगर यहां सरकारी बस सेवा शुरू होती है तो ही इलाके की महिलाओं को योजना का लाभ मिल पाएगा।
विज्ञापन

अंजू पुरी, भांबला



सरकार ने अपना एक वादा पूरा किया लेकिन अभी भी हमें सरकार की निशुल्क बस सेवा का कोई लाभ नहीं मिलेगा। एक ही सरकारी बस चलती है वे भी सुबह रनसु से कटड़ा तक जाती है। एक ही सरकारी बस पर पूरे ब्लॉक की महिलाएं निर्भर हैं। मुझे लगता है कि यह योजना इलाके की महिलाओं के साथ मजाक है। सरकार को चाहिए कि यहां पर चार ई-बसें शुरू की जाएं।
-कोमल शर्मा, निवासी पौनी
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें