दुर्गा पूूजा पंडाल में आरती करते पंडित व श्रद्धालु संवाद
कटड़ा । धर्मनगरी में नवरात्र को लेकर दुर्गा पूजा समिति कटड़ा की ओर से मुख्य बस स्टैंड के श्रीधर चौक पर विशाल मां दुर्गा का पंडाल स्थापित किया गया है। सुबह व शाम को इस पंडाल में दिव्य आरती का आयोजन लगातार जारी है। इसमें स्थानीय लोगों के साथ मां वैष्णो देवी के दर्शन के लिए आने वाले श्रद्धालु शामिल होकर अपनी हाजिरी लगा रहे हैं।
हर दिन आरती समाप्त होने के साथ ही श्रद्धालुओं को प्रसाद बांटा जाता है। दुर्गा पूजा समिति के सदस्यों ने मंगलवार को आयोजित भव्य आरती में भाग लिया। स्थानीय लोगों सहित देशभर से मां वैष्णो देवी के दर्शन के लिए आए हजारों श्रद्धालुओं ने यहां माथा टेककर परिवार की सुखश्रशांति की कामना की। इस मौके पर दुर्गा पूजा समिति के प्रधान दीपक परोच, विनय हीरा, अरूण शर्मा, राजेंद्र हीरा, निगम अरोड़ा, शंकर दास सहित अन्य सदस्य मौजूद थे। संवाद