मुख्य चौक पर दोपहर को एक ट्रक ने स्कूटी को टक्कर मार दी। जिससे एक युवती की मौत हो गई और अन्य व्यक्ति घायल हो गया। मिली जानकारी के अनुसार दोपहर को कस्बा के मुख्य चौक हाईवे पर एक स्कूटी नंबर जेके 21 सी 7516 खड़ी थी। एक ट्रक नंबर जेके 03-3581 ने जोरदार टक्कर मार दी।
परिणाम स्वरूप स्कूटी के पीछे बैठी युवती दीक्षा (17) पुत्री विजय सिंह चक मंगा सांबा और युवती के दादा गोपाल सिंह घायल हो गए। स्थानीय लोगाें ने पुलिस की सहायता से दोनो घायलों को जिला अस्पताल पहुंचाया। वहां डाक्टरों ने दीक्षा को मृत घोषित कर दिया।
जबकि गोपाल दास गंभीर रूप से घायल हो गया और जिला अस्पताल में उपचार चल रहा है। पुलिस ने मामला दायर कर लिया है। दोनाें वाहनों को अपने कब्जे मेें ले लिया है। सनद रहे की कस्बा के मुख्य चौक पर आए दिन हादसे हो रहे हैं। कस्बे के मुख्य चौैक पर वाहनाें के बेतरतीब खडे़ होने के कारण हादसे बढ़ रहे हैं।