फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jammu News: संदिग्ध परिस्थितियों में तवी से विवाहिता का शव मिला

विज्ञापन
विज्ञापन
मायका पक्ष ने ससुराल वालों पर लगाया हत्या का आरोप
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
मीरां साहिब। गांव भगतपुर से सटी तवी नदी में शुक्रवार को विवाहिता का शव संदिग्ध परिस्थितियों में मिलने से सनसनी फैल गई। मृतक की पहचान ललिता कुमारी (32) पत्नी जोगिंदर कुमार निवासी भगतपुर के रूप में हुई है।
विज्ञापन

बताया जा रहा है कि ललिता वीरवार शाम खाना बनाने के बाद घर में नहीं मिली। परिजन ने सगे-संबंधियों के यहां तलाश की लेकिन उसका कोई पता नही चला। शुक्रवार दोपहर को ट्रैक्टर चालक ने तवी में महिला का शव देखा और इसकी जानकारी ग्रामीणों को दी। परिजन वहां पहुंचे और शव देखकर पहचान की। इसकी जानकारी फ्लायं मंडाल चौकी में दी गई। पुलिस टीम ने घटनास्थल पर पहुंचकर एफएसएल की टीम की बुलाया। शव को पोस्टमार्टम के लिए जीएमसी जम्मू ले जाया गया। मृतका के भाई दर्शन कुमार का कहना है कि वीरवार शाम को उन्हें बड़ी बहन सुदेश कुमारी से इस बात का पता चला। मायका पक्ष ने ससुराल वालों पर हत्या करने का आरोप लगाया है। पति जोगिंद्र कुमार का कहना है दस साल पहले उसकी शादी हुई थी। उनकी नाै साल की बेटी भी है। काफी समय से दिमागी तौर पर ललिता ठीक नहीं होने पर दवाइयां खा रही थी। वीरवार शाम खाना बनाने के बाद वह घर में नहीं मिली। सतवारी के थाना प्रभारी जेपी सिंह ने कहा कि एफएसएल की टीम ने सबूत जुटाकर जांच शुरू कर दी है। पोस्टमार्टम के लिए शव जीएमसी भेजा गया है। पुलिस सभी पहलुओं की जांच करने के साथ इस मामले में आगे की कार्रवाई कर रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें