छन्नी हिम्मत थाना के अंतर्गत नेशनल हाईवे सैनिक कालोनी के पास सोमवार को एक बेकाबू ट्रक ने बाइक को टक्कर मार दी। इस हादसे में बाइक के पीछे बैठी महिला की मौत हो गई।
खून से लथपथ हालत में महिला को अस्पताल ले जाया गया, जहां डाक्टरों ने महिला को मृत बताया। मृतक चंचला देवी (48) बहादुर नगर, गांधी चौक, होशियारपुर (पंजाब) की रहने वाली थी।
पुलिस के मुताबिक चंचला देवी के जम्मू में मायका है। वह अपने रिश्तेदार के साथ सैनिक कालोनी से कुंजवानी बाइक पर जा रही थी कि तभी अज्ञात ट्रक ने उसे पीछे से टक्कर मार दी।
महिला के शव को पोस्टमार्टम के लिए जीएमसी के शवगृह में भेज दिया है। ट्रक चालक घटना स्थल से फरार हो गया। पुलिस ने अज्ञात ट्रक चालक के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है। फिलहाल अभी तक आरोपी की गिरफ्तार नहीं हो सकी है।
बाइक चला रहा रिश्तेदार भी इस हादसे में घायल हुआ। पुलिस के मुताबिक घटना शाम सवा चार बजे की है। महिला पुलिस ट्रक की तलाश कर रही है। सभी नाकों में सूचित किया गया है। प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक ट्रक ने बाइक को पीछे से टक्कर मारी और फरार हो गया। घटना स्थल पर लोगों की भीड़ जुट गई थी।