पाकिस्तानी सेना ने कश्मीर के उड़ी क्षेत्र में नियंत्रण रेखा पार से भारतीय चौकियों को निशाना बनाकर गोलाबारी की। इस दौरान पाक गोलाबारी में एक महिला की मौत हो गई। भारतीय सेना द्वारा भी पाकिस्तान की इस करतूत का मुंहतोड़ जवाब दिया गया।
सैन्य सूत्रों के मुताबिक शनिवार शाम अचानक पाकिस्तानी सेना ने गोलाबारी शुरू कर दी थी। उल्लेखनीय है कि शुक्रवार को आईबी पर पलांवाला सेकटर में घुसपैठ कराने की मंशा से पाक रेंजरों द्वारा गोलाबारी कर सीजफायर का उल्लंघन किया गया था।